विज्ञापन संपर्क
♙
सोमवार, 23 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
वराडा सरपंच सोवन देवी राजपुरोहित का भव्य स्वागत
सिरोही

सुथार समाज की 134 प्रतिभाओं का किया सम्मान, शिक्षा और संगठन पर दिया जोर

मंडवारिया में झोरा परगना सुथार समाज का प्रतिभा सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह आयोजित

सुथार समाज की 134 प्रतिभाओं का किया सम्मान, शिक्षा और संगठन पर दिया जोर

सुथार समाज की 134 प्रतिभाओं का किया सम्मान, शिक्षा और संगठन पर दिया जोर

मंडवारिया में झोरा परगना सुथार समाज का प्रतिभा सम्मान एवं स्नेह मिलन समारोह आयोजित

रमेश सुथार सिरोही
सुथार समाज झोरा परगना की ओर से प्रतिभा सम्मान एवं सामाजिक स्नेह मिलन समारोह-2026 का आयोजन मंडवारिया स्थित समाज भवन में हर्षोल्लास के साथ हुआ। समारोह में शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की 134 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा एवं परम पूज्य संत तीर्थगिरि महाराज का सान्निध्य रहा। अतिथियों का समाज की ओर से पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं बहुमान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। इसके बाद प्रतिभाओं को पारितोषिक, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शिक्षा और संस्कार से ही समाज का विकास : पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक समृद्धि शिक्षा, संस्कार, संगठन और युवा पीढ़ी की उपलब्धियों में निहित है। प्रतिभाओं का सम्मान आने वाली पीढ़ी को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।

संत तीर्थगिरि महाराज ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करने तथा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने समाज की एकजुटता और आपसी सहयोग को विकास का आधार बताया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं ने स्नेह मिलन के दौरान आपसी संवाद कर सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। आयोजन में समाज के पदाधिकारियों, युवाओं, भामाशाहों एवं समाजबंधुओं का सहयोग रहा।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष हेमंत सुथार, शिक्षा समिति अध्यक्ष उत्तम सुथार, सचिव हिम्मत सुथार, मंच संचालक दशरथ विश्वकर्मा, दिलीप सुथार, दशरथ सुथार, महेंद्र सुथार, आशीष सुथार सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार जताया।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट