विज्ञापन संपर्क
♙
रविवार, 22 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
वराडा सरपंच सोवन देवी राजपुरोहित का भव्य स्वागत
सिरोही

ग्राम पंचायत चुनाव: मतदान केंद्रों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़

प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद

ग्राम पंचायत चुनाव: मतदान केंद्रों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़

ग्राम पंचायत चुनाव: मतदान केंद्रों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़, प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी 

वराडा सहित आसपास के गांवों में मतदान को लेकर उत्साह, सरपंच पद के लिए चार महिला प्रत्याशी मैदान में

वराडा। ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखने को मिल रही है। वराडा, मनोरा, देलदर और मंडवारिया गांवों में सरपंच प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए रातभर प्रचार-प्रसार किया। अब मतदान के जरिए प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

वराडा गांव में सरपंच पद के लिए चार महिला प्रत्याशी सोवनदेवी, पार्वती कुंवर, रेखा देवी और शारदा देवी चुनाव मैदान में हैं। गांव में चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि इस बार गांव के विकास की जिम्मेदारी किस प्रत्याशी को मिलेगी।

ग्रामीणों के सामने गांव के विकास, स्थानीय समस्याओं के समाधान और जनहित के मुद्दे अहम हैं। केवल चुनावी वादों से नहीं, बल्कि धरातल पर काम करने से ही गांव का विकास संभव है। ऐसे में मतदाताओं का फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वहीं, ग्रामीणों के बीच सोवनदेवी और पार्वती कुंवर के बीच मुकाबले को लेकर भी चर्चा है। हालांकि, चुनाव में किस प्रत्याशी को कितने मत मिलेंगे और जीत किसके हिस्से आएगी, इसका फैसला मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगा।

समाचार लिखे जाने तक मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं और सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हुई हैं।

 

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट