विज्ञापन संपर्क
♙
सोमवार, 23 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
वराडा सरपंच सोवन देवी राजपुरोहित का भव्य स्वागत
सिरोही

नवनिर्वाचित सरपंच सोहन देवी राजपुरोहित के सम्मान में प्रेम सभा आयोजित

ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

नवनिर्वाचित सरपंच सोहन देवी राजपुरोहित के सम्मान में प्रेम सभा आयोजित

नवनिर्वाचित सरपंच सोहन देवी राजपुरोहित के सम्मान में प्रेम सभा आयोजित, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

वराड़ा। ग्राम पंचायत वराड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच सोहन देवी राजपुरोहित के सरपंच निर्वाचित होने के बाद पहली बार वराड़ा स्थित हनुमानजी मंदिर परिसर में प्रेम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसकौम के बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ नव परगना राजपुरोहित समाज के समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर ग्रामीणों एवं समाजजनों ने नवनिर्वाचित सरपंच सोहन देवी राजपुरोहित तथा उनके पति किशोर राजपुरोहित का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए गांव के विकास और जनहित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, हेमलता शर्मा, हिम्मत भाई सुथार, पिंटू भाई अग्रवाल सहित क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। सभी अतिथियों का ग्रामीणों की ओर से स्वागत किया गया।

प्रेम सभा के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं एवं उपस्थित समाजजनों ने आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता और एकता बनाए रखने का संदेश दिया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के विकास के लिए सभी को मिलकर सहयोग करना चाहिए।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समाजबंधुओं की उपस्थिति से कार्यक्रम यादगार बन गया।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट