विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
राजस्थान

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के नेतृत्व में आयोजित हुई रैली

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के नेतृत्व में आयोजित हुई रैली जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग सिरोही, 10 अगस्त। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सोमवार को अहिंसा सर्किल से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक तिरंगा रैली का आयोजन हुआ। तिरंगा रैली का नेतृत्व जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने किया। रैली में जिला स्तरीय अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं आमजन ने सहभागिता की। रैली की शुरुआत अहिंसा सर्किल से हुई इसके पश्चात पैलेस रोड, सरजावाव दरवाजा, बस स्टैंड, राजमाता धर्मशाला होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। देश भक्ति गीतों के साथ हाथों में तिरंगा लिए बाइक रैली ने पूरे शहर को देश भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। हम एक साथ हैं की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम के अंत में जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने सभी के उत्साह पर खुशी जताते हुए राष्ट्र के सबसे बड़े पर्व 15 अगस्त, स्वाधीनता दिवस से पूर्व दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा लहराने, सदैव देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत रहने और आगामी दिनों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम एवं वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की। इस दौरान डीएफओ अजीत उचोई, एएसपी किशोर सिंह चौहान, एसडीएम हरिसिंह देवल, सीओ मुकेश चौधरी, नगर परिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई सहित अन्य उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
#Sirohi

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट