विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

दिनांक 11 व 12 अगस्त को प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा सिरोही(रमेश सुथार) -जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने सोमवार को आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलेक्टर तोमर ने बैठक के दौरान सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवंटित दायित्वों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वाधीनता दिवस के कार्यक्रम का आयोजन पूर्ण गंभीरता उत्साह पूर्वक, सुव्यवस्थित एवं गरिमा पूर्ण तरीके से किया जाए। जिला कलेक्टर ने इस दौरान प्रत्येेक अधिकारी से उन्हें आवंटित दायित्वों के संबंध में चर्चा की और उनके द्वारा अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से बैठक व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आमंत्रण पत्र, परेड, रिहर्सल, स्टेज व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, पुलिस व्यवस्था, साउंड सिस्टम सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सेल्फी अपलोड करवाएं जिला कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम तथा वंदे मातरम् के तहत 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही। प्रदर्शनी का आयोजन होगा हर घर तिरंगा एवं वंदे मातरम् 150 वर्ष पूर्ण होने के उलपक्ष में जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय मंे दिनांक 11 व 12 अगस्त को प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चत करने के निर्देश दिए। बैठक में अति. जिला कलेक्टर डॉ. राजेश गोयल, अति. पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह चौहान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गा शंकर मीणा, उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, सीओ मुकेश चौधरी, कोषाधिकारी अलका सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

कमेंट