पोखरण में 14 सितंबर से ‘Dronathon-2026’, दुनिया देखेगी भारत की स्वदेशी ड्रोन ताकत
भारतीय वायुसेना 14 से 16 सितंबर तक जैसलमेर के पोखरण रेंज में Dronathon-2026 आयोजित करेगी। इसमें स्वदेशी ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।

जैसलमेर, 8 सितंबर 2026: राजस्थान का पोखरण एक बार फिर भारत की सैन्य और तकनीकी ताकत का गवाह बनने जा रहा है। भारतीय वायुसेना की ओर से जैसलमेर स्थित पोखरण रेंज में 14 से 16 सितंबर तक तीन दिवसीय ‘Dronathon-2026’ का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश में विकसित किए जा रहे अत्याधुनिक ड्रोन और ड्रोन-रोधी सिस्टम को एक मंच प्रदान करना है। इसमें भारतीय रक्षा कंपनियां, स्टार्टअप, तकनीकी विशेषज्ञ और इनोवेटर अपनी क्षमताओं तथा नई तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान Unmanned Aerial Systems (UAS) और Counter-Unmanned Aerial Systems (CUAS) की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही इन तकनीकों का लाइव ऑपरेशनल प्रदर्शन भी होगा, जिससे वास्तविक परिस्थितियों में उनकी उपयोगिता और युद्धक क्षमता का आकलन किया जा सकेगा।
Dronathon-2026 में मुख्य रूप से निगरानी एवं टोही, स्वचालित ड्रोन संचालन, स्वार्म ड्रोन तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध से संबंधित प्रणालियों पर ध्यान दिया जाएगा। स्वार्म तकनीक में कई ड्रोन आपस में तालमेल बनाकर एक साथ मिशन पूरा कर सकते हैं।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह आयोजन आधुनिक ड्रोन और एंटी-ड्रोन समाधानों की पहचान करने के साथ भारतीय वायुसेना, उद्योग जगत और तकनीकी विशेषज्ञों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देगा।
यह आयोजन केंद्र सरकार के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को भी मजबूती देगा। इससे स्वदेशी रक्षा उद्योग, स्टार्टअप और युवा इनोवेटर्स को अपनी तकनीक प्रदर्शित करने तथा देश की रक्षा जरूरतों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट