नवारा में गंगा प्रसादी समारोह का भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री से लेकर सांसद-विधायक तक पहुंचे
केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत

नवारा में गंगा प्रसादी समारोह का भव्य आयोजन, केंद्रीय राज्यमंत्री से लेकर सांसद-विधायक तक पहुंचे
केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत
कालंद्री। निकटवर्ती नवारा गांव में नवाराम मगाराम प्रजापत परिवार की ओर से रविवार को गंगा प्रसादी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रजापत समाज झोरा परगना सहित सिरोही, जालोर और पाली जिले के बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने भाग लेकर आयोजक परिवार को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विधि-विधान के साथ गंगा पूजन से हुई। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई तथा धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन हुआ। समारोह में संत-महात्माओं का पावन सानिध्य भी रहा।
समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम प्रजापत, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, मॉन्टेक्स ग्रुप के डायरेक्टर एवं जीरावला तीर्थ अध्यक्ष रमणभाई जैन, माटी कला बोर्ड में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद टांक तथा पूर्व सांसद देवजी पटेल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।

इस अवसर पर आयोजक परिवार के चमनलाल, दीपक कुमार, तेजाराम उर्फ तेजुभाई एवं गोपाल पुत्र नवाराम प्रजापत टांक परिवार तथा पूर्णिमा ग्रुप की ओर से अतिथियों का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर भव्य स्वागत-सम्मान किया गया। वहीं समाजबंधुओं एवं मित्रों ने लाभार्थी परिवार का बहुमान कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवारा प्रजापत समाज एवं युवा मंडल के सदस्यों ने दिनभर व्यवस्थाओं में सहयोग किया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और आपसी सद्भाव का माहौल देखने को मिला।
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट