विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
राजस्थान

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित

विस्तृत कार्य योजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित सिरोही, 10 अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने प्रकोष्ठ प्रभारियों से अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उन्हें आवंटित कार्याें का समबद्ध रूप से क्रियान्वयन किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय समय पर प्राप्त निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने की बात कही। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण, वाहन, सामान्य व्यवस्था, डेटा अपडेशन, मतदान केन्द्र, रेडमाईजेशन, कार्मिकों की उपलब्धता सहित विभिन्न विषयों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों से चर्चा की और उन्हें निर्देशित किया की सभी आवंटित कार्यों को पूर्ण करते हुए समय समय पर रिपोर्ट करना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को पूर्ण गंभीरता के साथ एवं विस्तृत कार्य योजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल, कोषाधिकारी अलका सिंह सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट