वराडा सरपंच सोवन देवी राजपुरोहित का भव्य स्वागत
सामाजिक कार्यकर्ता किशोर डी. राजपुरोहित ने कहा कि वे जनता के भरोसे पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

सोवन देवी के वराडा सरपंच बनने पर हुआ भव्य स्वागत-सत्कार
कालन्द्री। कालन्द्री पंचायत समिति की वराडा ग्राम पंचायत में सोवन देवी राजपुरोहित के भारी मतों से विजयी होकर सरपंच निर्वाचित होने पर खुशी का माहौल है। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता किशोर डी. राजपुरोहित एवं उनकी धर्मपत्नी सोवन देवी का उनके आवास पर ग्रामीणों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं समाजबंधुओं ने माला पहनाकर और साफा बांधकर भव्य स्वागत-सत्कार किया।

स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं समाजबंधुओं ने उपस्थित होकर नवनिर्वाचित सरपंच सोवन देवी को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता किशोर डी. राजपुरोहित ने कहा कि वे जनता के भरोसे पर खरा उतरने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। सभी के सहयोग से वराडा गांव को विकसित एवं शिक्षित बनाने की दिशा में मिलकर काम किया जाएगा।
उन्होंने वराडा ग्राम पंचायत की जनता का आभार व्यक्त करते हुए सभी मतदाताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
संबंधित खबरें

Independence Day 2026: इस बार बीकानेर में होगा राज्य स्तरीय समारोह, जानें किस मंत्री को कहां की मिली जिम्मेदारी
बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 15 अगस्त को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित होगा। 18 साल बाद मेजबानी मिलने से बीकानेर को तिरंगे की थी...

Hapur News: जोश के साथ भाजपाइयों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
हापुड़। हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों में बुधवार को भाजपाइयों ने अलग-अलग तिरंगा यात्रा निकाली।

Bulandshahar News: तिरंगा यात्रा में गूंजा वंदे मातरम व भारत माता की जय का नारा
- नगर से लेकर देहात तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए भाजपाई व युवा

सिरोही: लाखों रुपये ऐंठे, फिर भी कर दिया हुक्का-पानी बंद, सिरोही में पंचों के डर से देवासी परिवार ने छोड़ा गांव
Sirohi Social Boycott Dewasi Family Left Village: सिरोही जिले के मामावली गांव में देवासी समाज के एक परिवार को पंचों द्वारा लाखों रुपये लेने के बावजूद...
कमेंट