सुहागिनों का पर्व कज्जली तीज आज
पारम्परिक रीति रिवाजों से विधिवत पूजा के बाद चंद्र को अर्घ्य के बाद खोलेगी व्रत।
सिरोही।
सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लम्बी आयु को लेकर व घर परिवार की सुख समृद्धि की हेतु किये जाने वाले कज्जली तीज का व्रत हर्षोल्लास व धूमधाम से आज मनाया जा रहा है,आचार्य संजय एन जोशी ने बताया कि भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तीज को मनाया जाने वाला यह पर्व विवाहित महिलाओं के लिए खास महत्व का होता है,पुरे दिन निराहार रहकर संध्या के समय सजधज कर सामूहिक रुप से विधिवत तीज माता की पूजा अर्चना करती है एवं कथा सुनती है और उसके बाद चंद्रोदय के पश्चात चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने पति के हाथ से जल ग्रहण कर बेसन से बने सत्तू को आक के पत्ते पर लेकर ग्रहण करते है।आचार्य जोशी ने आगे बताया कि पर्व को लेकर कालन्द्री सहित आसपास के गाँवों के बाजारों में पूरे दिन चहलपहल रही,महिलाएँ खरीददारी करती हुई नजर आईअनेक महिलाएं एक दूसरे को शुभकामनाएँ देती हुई नजर आई साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुरे दिन बधाइयों का दौर चलता रहा।
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट