विज्ञापन संपर्क
♙
सोमवार, 23 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
वराडा सरपंच सोवन देवी राजपुरोहित का भव्य स्वागत
सिरोही

रामझरोखा मैदान का गरबा रास आयोजन श्रद्धा भक्ति का विराट संगम बना, पण्डाल अपने यौवन पर

सोमवार को अष्टमी के निमित्त रात्रि को 1008 दीपक से महाआरती होगी,

रामझरोखा मैदान का गरबा रास आयोजन श्रद्धा भक्ति का विराट संगम बना, पण्डाल अपने यौवन पर

सिरोही। जिला मुख्यालय के रामझरोखा मैदान में स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर व पहचान को सहेज रहे जगदम्बे नवयुवक मण्डल के 54 वे नवरात्रि महोत्सव के सातवें दिन मंद मंद गुलाबी ठंड के बीच धवल सतरंगी चांदनी रात में देर रात्रि तक माता बहन सहित युवाओ और बच्चों ने मां भगवती की भक्ति में लीन होकर जमकर गरबा नृत्य किया और गरबा पंडाल अपने पूरे यौवन पर नजर आया।

मण्डल के संरक्षक लोकेश खण्डेलवाल के अनुसार शनिवार रात्रि को देर रात तक चले गरबा आयोजन में करीब दो सो माता बहनों,बच्चों को गरबा नृत्य में भाग लेने पर जगदम्बे मण्डल की तरफ से पुरस्कार दिए गए। गरबा रास के दरम्यान गरबा खेलेया युवक युवतियां सुख सौभाग्य में वर्दी का मनोभाव लेकर मां की आराधना में झूम झूम कर मनमोहक गरबा नृत्य के साथ आनंद की अनुभूति के गोते लगाते रहे । सतरंगी छटाओं से सजे नवरात्र के इस पर्व में गरबा गीतों की स्वर लहरिया मन को सुकून देती रही, वही कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा के इस विराट संगम में पारंपरिक गरबा गीत पर श्रद्धालुओं द्वारा दो ताली तीन ताली नृत्य, रीमिक्स, गलगोटा, टीटोडा, राजस्थानी, भांगड़ा, सनेडो सहित विविध लोक कला संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी। रात्रि को आयोजन के दौरान अतिथि के रूप में एडवोकेट राजेंद्रपूरी, संजय अग्रवाल, मुकेश सोनी, विनायक हॉस्पिटल के पटेल, पार्षद पूनम प्रजापत अनिल प्रजापत आदि का मंडल की ओर से स्वागत सत्कार किया गया। संचालन गिरीश सगरवंशी ने किया।

रामझरोखा परिसर में अष्टमी पर होंगे विशेष आयोजन :

मंडल के मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी ने बताया कि नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर रात्रि 9 बजे संपूर्ण रामझरोखा मैदान परिसर की विद्युत लाइट रोशनी बंद करके 1008 दीपको से श्रद्धालु भक्तों द्वारा हाथों में दीपक लेकर महाआरती की जाएगी। इस मौके पर छप्पन भोग प्रसाद का भोग माता को चढ़ाया जाएगा। महाआरती में नगर के धर्म प्रेमी सज्जनों से अपील कर सभी को सादर आमंत्रित किया गया है। इससे पूर्व दिन में सर्व मंगल की कामना के साथ होमाष्टमी हवन और कन्या पूजन आदि के अनुष्ठान संपन्न होंगे।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट