विज्ञापन संपर्क
♙
सोमवार, 23 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
वराडा सरपंच सोवन देवी राजपुरोहित का भव्य स्वागत
सिरोही

राज्यमंत्री देवासी के जन्मदिन पर भव्य स्नेह मिलान कार्यक्रम आयोजित

राज्यमंत्री देवसी जन्मदिन पर बोले : सिरोही की जनता ने मुझे तीन बार विधायक बनाया और जिससे दो बार मंत्री बना। सिरोही की जनता का हमेशा ऋणी रहूंगा।

राज्यमंत्री देवासी के जन्मदिन पर भव्य स्नेह मिलान कार्यक्रम आयोजित

राज्यमंत्री देवसी जन्मदिन पर बोले : सिरोही की जनता ने मुझे तीन बार विधायक बनाया और जिससे दो बार मंत्री बना। सिरोही की जनता का हमेशा ऋणी रहूंगा।

भाजपा जिला सिरोही की ओर से राज्यमंत्री देवासी के जन्मदिन पर भव्य स्नेह मिलान कार्यक्रम आयोजित हुआ।

सिरोही 6 नवम्बर।
भारतीय जनता पार्टी जिला सिरोही की ओर से पंचायतीराज व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के जन्मदिन पर विधायक जन सेवा केंद्र में स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इससे पहले सारणेश्वर महादेव मंदिर में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने पूजा अर्चना कर प्रदेश व जिले में खुशीहाली की कामना की। इसके बाद पीएफए में गायों को गुड़ व चारा खिलाया व पीएफए का अवलोकन कर जीवदया के निमित हर संभव सहायता का विश्वास दिलाया। साथ मे भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि राज्यमंत्री देवासी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन ने शिवगंज से लेकर सिरोही तक भव्य स्वागत कर शुभकामनाएं दी। भाजपा की ओर से पंचायत समिति के बाहर राज्यमंत्री देवासी का पुष्प वर्षा, माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सांसद लुम्बाराम चौधरी, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, जिला महामंत्री गणपतसिंह सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम स्थल पहुंचने ही सिरोही वासियों, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जोश उत्साह के साथ नारे लगाते हुए राज्यमंत्री देवासी का जन्मदिन पर स्वागत सत्कार किया। देवासी को जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं देने के लिए लोगों को ताता  लगा रहा।

*सिरोही की जनता के लिए हमेशा जन सेवक बनकर कार्य करूंगा : राज्यमंत्री देवसी*

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने जन्मदिन के अवसर पर कहा कि   सिरोही की जनता का मुझे हमेशा अपार स्नेह मिला है जिससे सिरोही की जनता ने मुझे तीन बार विधायक बनाया और जिससे दो बार मंत्री बना। सिरोही की जनता का हमेशा ऋणी रहूंगा। सिरोही की जनता के लिए हमेशा जन सेवक बनकर कार्य करूंगा और विकास कार्यों में कोई कमी नही आने दूंगा। साथ ही राज्यमंत्री देवसी ने सिरोही वासियो को धनतेरस व दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यमंत्री देवासी ने भाजपा जिला सिरोही को जन्मदिन के अवसर पर भव्य, शानदार, जानदार कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए बधाई दी। भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की मेहनत से इतना भव्य, शानदार कार्यक्रम के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर जिलेवासी, प्रदेश पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधी, भाजपा जिले, मंडल व मोर्चे के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी व भाजपा के समस्त कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट