पीएम श्री स्कूल में 'हर घर तिरंगा' जागरूकता कार्यक्रम:सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और दूसरों को प्रेरित करने का आह्वान
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय सिरोही ने पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल, सिरोही में 'हर घर तिरंगा' अभियान पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में एक संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और जागरूकता रैली शामिल थी। कार्यक्रम में प्रिंसिपल हीरा खत्री, स्काउट सीओ एम.आर. वर्मा, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता भीख सिंह भाटी, उप प्रधानाचार्य सुमन, देवीलाल और व्याख्याता गोपाल सिंह राव उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता गणपत सिंह देवड़ा ने विद्यार्थियों को 'हर घर तिरंगा' अभियान का महत्व समझाया। स्काउट सीओ एम.आर. वर्मा ने अभियान के उद्देश्यों और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान पर अपने विचार व्यक्त किए। व्याख्याता गोपाल सिंह राव ने राष्ट्रीय ध्वज की बनावट और ध्वज संहिता के तहत ध्वज फहराने संबंधी नियमों की जानकारी दी। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सिरोही के प्रभारी अधिकारी फूलचंद गहलोत ने 'हर घर तिरंगा' अभियान का महत्व बताते हुए सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने और दूसरों को प्रेरित करने का आह्वान किया। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता भीक सिंह भाटी ने भी इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन पीएम श्री बालिका विद्यालय से स्काउट एवं गाइड कार्यालय तक निकाली गई 'हर घर तिरंगा' जागरूकता रैली के साथ हुआ।
स्रोत: Bhaskar
संबंधित खबरें

राजस्थान
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

राजस्थान
प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

राजस्थान
अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

राजस्थान
आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट