नवरात्र में जगदम्बे मण्डल द्वारा होगी घट स्थापना
शाम को गरबा के साथ नवरात्र महोत्सव का होगा शुभारंभ

सिरोही।
आद्यशक्ति की आराधना व उपासना के अनुष्ठानिक महापर्व नवरात्र महोत्सव की तैयारीया प्रतिवर्ष की भांति अंतिम चरण में है, नगर के रामझरोखा मैदान में आयोजक जगदम्बे नवयुवक मण्डल द्वारा रविवार को विधि विधान से विजय अभिजीत मुहूर्त में धूमधाम के साथ घट स्थापना की जाएगी, इस मौके पर विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

मण्डल के संरक्षक लोकेश खण्डेलवाल ने बताया कि शहर के हृदय स्थल रामझरोखा मैदान के गरबा महोत्सव आयोजक जगदम्बे नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में इस बार 54 वें नवरात्रि महोत्सव मनाने को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की गई है। नगर के सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि मां भगवती की आराधना, उपासना और लोक संस्कृति से जुड़े इस अलौकिक पर्व में सभी भागीदार बने। मण्डल के अनुसार नवरात्र के अवसर पर गरबा नृत्य हमारी धार्मिक आस्थाओं, भाव भक्ति, संस्कृति और लोक परंपराओं को मजबूत करने की मान्यता है धार्मिक आयोजन की महत्ता के मद्देनजर गरबों के दौरान समाज के मर्यादित आचरण के साथ सभ्य, सौम्य पोशाक जिसमें गरबा विशेष परिधान पहनकर नृत्य करने की सभी से अपील की गई है। मण्डल ने अनुरोध करते हुए कहा कि प्रतिभागी असभ्य कपड़े पहनकर गरबों में प्रवेश ना करें, यह आयोजन नगर की सांस्कृतिक धरोहर व उसकी पहचान को बरकरार रखने का कार्यक्रम है। मंडल के अनुसार गरबा सामाजिक संबंधों को मजबूत करता है साथ ही एकता और परस्पर सदभाव का प्रसार करता है जिसमें शारीरिक व्याधियों से मुक्ति के साथ व्यायाम एवं मानसिक शांति की अनुभूति होती है।
स्थापना पर ज्योत आरासना अंबाजी से लाएंगे -
प्रतिवर्ष की तरह रामझरोखा मैदान में भव्य माता का दरबार सज चुका है विशाल अस्थायी मंदिर में माता की प्रतिमा विराजित कर पंडित जयेश ओझा के सानिध्य में पूजा अर्चना होगी। इस मौके पर समीपवर्ती आरासना अंबाजी धाम से माता की पवित्र ज्योत लाकर प्रज्ज्वलित की जाएगी। इसी प्रकार अष्टमी को 1008 दीपों से महाआरती का आयोजन होगा। मंडल के मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी, संरक्षक गिरीश सगरवंशी, लोकेश खण्डेलवाल,गांधीभाई पटेल, विजय पटेल, रणछोड़ पुरोहित सहित मण्डल पदाधिकारीयो ने आज कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट