भारत-ग्रीस संबंध
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एथेंस में भारतीय राजदूत से की शिष्टाचार भेंट

जयपुर, 13 अक्टूबर। राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (आईआईएएस) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को ग्रीस की राजधानी एथेंस स्थित भारतीय दूतावास में भारत के राजदूत रवि शंकर से शिष्टाचार भेंट की। ग्रीस की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दूसरे दिन हुई इस मुलाकात में भारत और ग्रीस के बीच कार्मिक प्रशासन एवं सुशासन के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
बैठक सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक वातावरण में हुई। इस दौरान दोनों देशों के बीच लोक प्रशासन, कार्मिक प्रबंधन और गवर्नेंस के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ग्रीस की राजधानी एथेंस में आयोजित इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ स्कूल्स एंड इंस्टीट्यूट्स ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (आईएएसआईए) के वर्ष 2026 के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए आधिकारिक यात्रा पर हैं।
यात्रा के दौरान वे लोक प्रशासन के क्षेत्र में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही, सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (आईआईएएस) की गतिविधियों को लेकर आयोजित विचार-विमर्श में भी भाग ले रहे हैं।
इस यात्रा का उद्देश्य लोक प्रशासन एवं गवर्नेंस के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना और विभिन्न देशों के प्रशासनिक अनुभवों के आदान-प्रदान के अवसरों को मजबूत करना है।
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट