विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
सिरोही

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में उत्साह, 88 दावेदारों ने पेश किए आवेदन

पार्टी से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 23 अगस्त रविवार तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा में उत्साह, 88 दावेदारों ने पेश किए आवेदन

सिरोही, 22 अगस्त। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव में पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरने के इच्छुक दावेदारों की ओर से आवेदन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। विभिन्न वार्डों से अब तक 88 दावेदारों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताते हुए आवेदन पेश किए हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि दावेदारों ने राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौड़ एवं मंडल अध्यक्ष चिराग रावल के समक्ष अपने आवेदन प्रस्तुत किए।
उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं एवं दावेदारों में खासा उत्साह है। पार्टी से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 23 अगस्त रविवार तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।
खत्री के अनुसार, पार्टी पदाधिकारियों ने आवेदन प्रस्तुत करने वाले दावेदारों से संवाद कर संगठन की मजबूती, वार्ड स्तर पर जनसंपर्क और आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी स्तर पर सभी दावेदारों के नामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके पश्चात संगठन की ओर से योग्य एवं जिताऊ प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट