खंडेलवाल समाज मंदिर में अन्नकूट महाप्रसाद व महाआरती हुई
खंडेलवाल समाज परिवारों सहित श्रद्धालुओं ने हर्षौल्लास के साथ भाग लेकर सर्व मंगल की कामना करते हुए नूतन वर्ष अभिनंदन किया।

खंडेलवाल समाज मंदिर में अन्नकूट महाप्रसाद व महाआरती हुई
सिरोही। दीपोत्सव की मंगलमय वेला में खंडेलवाल वैश्य समाज महासंघ नवपरगना के तत्वावधान में सिरोही मुख्यालय के सदर बाजार स्थित श्री ठाकुरजी चारभुजाजी मंदिर में पारंपरिक आयोजन गोवर्धन पूजा के उपलक्ष मे महाआरती के साथ अन्नकूट महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय खंडेलवाल समाज परिवारों सहित श्रद्धालुओं ने हर्षौल्लास के साथ भाग लेकर सर्व मंगल की कामना करते हुए नूतन वर्ष अभिनंदन किया।
खण्डेलवाल समाज मंदिर व्यवस्था कमेटी के लोकेश खंडेलवाल के अनुसार मंगलवार को मंदिर में उमंग उल्लास के साथ श्रद्धालु भक्तों ने महा आरती में भाग लिया। इस मौके पर खंडेलवाल समाज महासंघ अध्यक्ष भगवतीप्रसाद नाटाणी, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, पुरुषोत्तम, जीवराज, मोहनलाल नाटाणी,लोकेश खंडेलवाल, इंद्रमल कायथवाल, चंद्रकांत खुटेटा, रोशन कुमार,दिनेश उर्फ बबलू आदि व्यवस्थाओं को अंजाम देते हुए मंदिर परिसर में ही आरती के उपरांत अन्नकूट महाप्रसाद का आयोजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। उल्लेख नहीं आएगी भगवान ठाकुर जी के कृपा से सुख शांति आरोग्यता अपार सफलता मिले उसके लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। उल्लेखनीय है कि भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को धारण करने का प्रसंग संपूर्ण समाज को संकट के समय एकजुट होकर सामना करने तथा अन्नकूट की महिमा हमें अन्नदाता, प्रकृति व गोवंश के सम्मान का संदेश देता है। प्रसाद वितरण की व्यवस्था में हरीश कुमार, दीपक, सतीश, प्रकाश कुमार, भावेश, जितेंद्र, दिलीप, विशाल, दिनेश कुमार आदि ने सहयोग किया।
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट