कालन्द्री में आदर्श बूथ का निरीक्षण, मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा
एसडीएम परमजीत सिंह ने किया आदर्श बूथ का निरीक्षण, मतदान कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

एसडीएम परमजीत सिंह ने किया आदर्श बूथ का निरीक्षण, मतदान कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
कालन्द्री । सुरेश जुगनू (सिरोही)। ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सिरोही उपखंड अधिकारी परमजीत सिंह एवं कालन्द्री पंचायत समिति चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी जगदीश विश्नोई ने कालन्द्री स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए आदर्श मतदान बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने सरपंच चुनाव में तैनात पोलिंग स्टाफ एवं जोनल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लगी रही।
अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर का उपयोग करवाने के निर्देश दिए। साथ ही रात्रि में मतगणना के दौरान पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस दौरान अधिकारियों ने कालन्द्री पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों में करीब एक दर्जन मतदान बूथों का निरीक्षण किया तथा मतदाताओं से संवाद कर मतदान व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट