विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
सिरोही

जिले के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गये

जिला प्रशासन द्वारा साप्ताहिक बाल संरक्षण जागरूकता एवं नशा मुक्ति सिरोही विशेष अभियान के तहत जिले के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गये

जिले के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गये

सिरोही, 21 अगस्त। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में जिला प्रशासन सिरोही द्वारा संचालित बाल संरक्षण जागरूकता एवं नशा मुक्ति सिरोही विशेष अभियान के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जनापुर तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतगढ़ ब्लॉक पिंडवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जनापुर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार एवं शिक्षाविद श्री जय प्रकाश रावल ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के संचालक मोहनलाल मेघवाल ने बाल संरक्षण एवं नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति सिरोही विशेष अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे से बचने का प्रेरक संदेश दिया एवं प्रभात रैली, पोस्टर, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को मतदान शपथ, बाल विवाह व नशा मुक्त पर शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के बाल अधिकार सहयोगी श्री त्रिदेव वैष्णव ने विद्यार्थियों को बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम की रोकथाम, भिक्षावृत्ति की रोकथाम तथा शिक्षा संबंधी बाल अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला बाल संरक्षण इकाई के दिलीप धवल आउटरीच वर्कर द्वारा बाल संरक्षण सेवाओं एवं विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों को नशे के खिलाफ एवं बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई। उपस्थितजनों को बताया गया कि यदि परिवार, पड़ोस या समुदाय में किसी बालिका का बाल विवाह होने की जानकारी मिले तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें ताकि बाल विवाह को रोका जा सके। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दी गई सूचना की गोपनीयता बनाए रखी जाती है।

इसी क्रम में मंदिरों, मस्जिदों, बाजारों, चौराहों एवं पर्यटन स्थलों पर यदि कोई बच्चा भिक्षावृत्ति करते हुए दिखाई दे अथवा होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, फैक्ट्री या अन्य प्रतिष्ठानों में कोई बच्चा बाल श्रम करता हुआ दिखाई दे या किसी बच्चे को स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता हो तो तत्काल 1098 हेल्पलाइन पर सूचना दें।

इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतगढ़ में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बाल विवाह रोकथाम, बाल श्रम रोकथाम, भिक्षावृत्ति रोकथाम, नशे के दुष्प्रभाव तथा साइबर सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान बालक-बालिकाओं की सहायता एवं सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098, 181, 100 एवं 112 के बारे में भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में शिक्षक सपना खत्री, रावाराम मारू, दश्रथ सिंह, कल्पेश कुमार, रामसिंह चौहान, नलिनी लुणदिया, ऋतुराज राठौड, गरिमा देवल एवं जन चेतना संस्थान के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट