विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
सिरोही

जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनावी तैयारियों का लिया जायजा

सिरोही एवं पिंडवाड़ा उपखंड क्षेत्र का दौरा कर आगामी निकाय चुनाव 2026 के संबंध में विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया

जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनावी तैयारियों का लिया जायजा


सिरोही, 25 अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने मंगलवार को सिरोही एवं पिंडवाड़ा उपखंड क्षेत्र का दौरा कर आगामी निकाय चुनाव 2026 के संबंध में विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा चुनाव पूर्व तैयारियों की समीक्षा की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सिरोही उपखंड कार्यालय का निरीक्षण कर रिटर्निंग अधिकारी से निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद नवीन भवन विद्यालय में पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूरी गंभीरता और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप संपादित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विद्यालय परिसर का निरीक्षण कर चुनाव संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं सर के.एम. स्कूल में स्थापित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की उपलब्धता की समीक्षा की।
पिंडवाड़ा में भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी कक्ष का निरीक्षण किया तथा निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं के साथ बेरिकेडिंग की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।


इसके बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष एवं मतदान बूथ का निरीक्षण किया। मतगणना कक्ष में आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग को तथा कानून व्यवस्था के संबंध में पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ संख्या 20, 21 एवं 24 का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध करवाने तथा मतदान केंद्रों पर 100 मीटर की लाइनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट