विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
राजस्थान

जन्माष्टमी पर्व पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर

जन्माष्टमी पर्व 4 सितंबर को शोभायात्रा 5 सितंबर को—

जन्माष्टमी पर्व पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर

जयपुर 20 अगस्त। जन्माष्टमी पर्व का आयोजन जयपुर शहर के मन्दिर श्री गोविन्ददेवजी, इस्कॉन  सहित शहर के अन्य मन्दिरों में 04 सितम्बर (शुक्रवार) को एवं शोभायात्रा का आयोजन 5 सितम्बर (शनिवार) को प्रातः से मध्यान्ह तक मन्दिर श्री गोविन्ददेवजी में नन्दोत्सव एवं इसी दिन सांयकाल 4 बजे से श्रीजी की भव्य यात्रा का आयोजन किया जायेगा। जन्माष्टमी विभिन्न कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।

जिला कलक्टर ने जन्माष्टमी, एवं शोभायात्रा के आयोजन हेतु उक्त मंदिरों के आस-पास के क्षेत्रों में समुचित साफ-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था, बेसहारा पशुओं पर नियंत्रण पर्व से तीन-चार दिन पूर्व करने तथा परकोटे के प्रवेश द्वारों पर सजावटी रोशनी कराने के साथ-साथ मंदिरों के आस-पास मोबाइल टोइलेट्स की व्यवस्था के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए हैं। इसके साथ-साथ उन्होने यातायात की माकूल व्यवस्था करने के निर्देश भी यातायात विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने जन्माष्टमी के अवसर पर अत्यधिक भीड़ के कारण मोबाइल कनेक्टिविटि कम होने की सम्भावना को देखते हुए बीएसएनएल के डीजीएम (शहर) को मोबाइल कनेक्टिविटि के लिए नई व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं ताकि श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला कलक्टर ने पर्व और शोभायात्रा को देखते हुए विद्युत की माकूल व्यवस्था करने के साथ-साथ बरसात के कारण ट्रांसफार्माे व विद्युत लाइन के आस-पास पेड़ पौधो की कटाई-छटाई करवाने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए है ताकि किसी प्रकार जनहानि न हो। उन्होने इसके साथ-साथ जेडीए एवं नगर निगम के अधिकारियों को बरसात के कारण मंदिरों व शोभा यात्रा मार्गाे पर गड्ढो को समय रहते भरवाने के निर्देश दिए हैं ताकि श्रदालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अतिरिक्त उन्होने कण्ट्रोल रूम बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

इस दौरान उन्होने नगर निगम आयुक्त हैरिटेज एवं ग्रेटर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प्रथम) एवं (द्वितीय) को, पुलिस उपायुक्त जयपुर-उत्तर एवं यातायात, महाप्रबंधक भारत संचार निगम लि0, विद्युत वितरण निगम व जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों व मंदिर प्रशासन से समन्वय रखते हुये शोभायात्रा मार्ग में समुचित व्यवस्था करने, नागरिक सुरक्षा को इस दौरान संबंधित विभागों से समन्वय रखते हुये अग्निशमन, एम्बूलेंस व्यवस्था, पर्यवेक्षण करने व कलक्ट्रेट में कन्ट्रोल रूम में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। जिला कलक्टर ने  अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर (दक्षिण) युगांतर शर्मा को सभी संबंधित विभागों से समन्वय रखते हुये सभी आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएँ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान श्री कृष्ण भगवान मंदिरों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

————

 

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट