विज्ञापन संपर्क
♙
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
सिरोही

जिला परिषद वार्ड-6 में टिकट को लेकर घमासान,

भाजपा में कई दावेदार, कांग्रेस ने किया प्रचार टिकट की दौड़ में जुटे दावेदार, निर्दलीय चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी तेज

जिला परिषद वार्ड-6 में टिकट को लेकर घमासान,

सिरोही
जिला परिषद चुनावों को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संभावित उम्मीदवार चुनावी तैयारियों के साथ प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। वहीं, जिला परिषद के वार्ड संख्या 6 में भाजपा की ओर से टिकट को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं होने से दावेदारों में असमंजस बना हुआ है। टिकट हासिल करने के लिए सभी संभावित उम्मीदवार अपने-अपने स्तर पर पूरा जोर लगा रहे हैं।
वार्ड संख्या 6 में भाजपा की टिकट को लेकर कई नामों की चर्चा चल रही है। अशोक राजपुरोहित टाइगर भी टिकट की दौड़ में सक्रिय नजर आ रहे हैं। वहीं, नारायण सिंह देलदर और कांतिलाल पुरोहित के नाम भी संभावित उम्मीदवारों के रूप में सामने आ रहे हैं। हालांकि, भाजपा की ओर से अंतिम निर्णय नहीं होने के कारण अभी कोई भी दावेदार पूरी तरह आश्वस्त नजर नहीं आ रहा है।
व्हाट्सऐप ग्रुपों में भी चुनावी चर्चा तेज
चुनावी माहौल के बीच संभावित उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की ओर से बनाए गए व्हाट्सऐप ग्रुपों में भी राजनीतिक चर्चाएं लगातार चल रही हैं। समर्थक टिकट को लेकर अपनी राय रख रहे हैं और पार्टी नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ समर्थकों की ओर से टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी और चुनावी परिणामों पर असर पड़ने जैसी बातें भी सामने आ रही हैं।
हालांकि, टिकट की घोषणा होने तक उम्मीदवारों और उनके समर्थकों के बीच असमंजस बना हुआ है। राजनीतिक गलियारों में निर्दलीय चुनाव लड़ने की संभावनाओं को लेकर भी चर्चाएं सुनाई दे रही हैं।
कांग्रेस की ओर से नरेंद्र सिंह ने तेज किया प्रचार
दूसरी ओर, कांग्रेस की तरफ से नरेंद्र सिंह अपनी दावेदारी को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं और प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। ऐसे में वार्ड संख्या 6 का चुनावी मुकाबला किस दिशा में जाएगा, यह भाजपा के टिकट वितरण के बाद ही अधिक स्पष्ट हो सकेगा।
टिकट की खींचतान से कार्यकर्ताओं का मनोबल प्रभावित होने की चर्चा
भाजपा में टिकट को लेकर चल रही खींचतान के बीच राजनीतिक चर्चाएं यह भी संकेत दे रही हैं कि लंबे समय तक निर्णय नहीं होने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में असमंजस की स्थिति बन रही है। अब सबकी निगाहें पार्टी के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं।
फिलहाल वार्ड संख्या 6 में सबसे बड़ा सवाल यही है कि भाजपा का टिकट किसे मिलेगा? क्या पार्टी किसी एक दावेदार पर भरोसा जताएगी या टिकट से वंचित कोई दावेदार निर्दलीय मैदान में उतरकर मुकाबले को दिलचस्प बनाएगा? इन सवालों के जवाब टिकट की घोषणा के बाद ही सामने आएंगे।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट