विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
सिरोही

ग्राम पंचायत मुख्यालय पर फॉर्मर रजिस्ट्री सैचुरेशन कैम्प आयोजित होंगे

जिला कलेक्टर (भू.अ.) रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि जिला कार्यालय द्वारा संबंधित तहसील कार्यालयों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर जिले में विशेष फॉर्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

ग्राम पंचायत मुख्यालय पर फॉर्मर रजिस्ट्री सैचुरेशन कैम्प आयोजित होंगे

सिरोही, 31 अगस्त। निर्देशानुसार जिले में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर फॉर्मर रजिस्ट्री सैचुरेशन कैम्प आयोजित किए जाएंगे।
फॉर्मर आईडी किसानों की पहचान एवं विभिन्न कृषि आधारित सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता, पारदर्शिता एवं प्रभावी रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आधारभूत व्यवस्था हैं। खाद वितरण, पीएम किसान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) सहित विभिन्न कृषि एवं किसान कल्याणकारी योजनाओं में फॉर्मर रजिस्ट्री/फॉर्मर आईडी का महत्व अत्यधिक हैं।
जिला कलेक्टर (भू.अ.) रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि जिला कार्यालय द्वारा संबंधित तहसील कार्यालयों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर जिले में विशेष फॉर्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्हांेने बताया कि 01 सितम्बर को तहसील सिरोही की ग्राम पंचायत बाल्दा व आमलारी में, पिंडवाडा की ग्राम पंचायत वरली व भावरी, रेवदर की ग्राम पंचायत रेवदर व मण्डार, शिवगंज की ग्राम पंचायत ध्रुबाना व चूली, आबूरोड की ग्राम पंचायत मूंगथला तथा देलदर की ग्राम पंचायत निचलागढ़ में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
02 सितम्बर को तहसील सिरोही की ग्राम पंचायत गोल व सिलदर में, पिंडवाडा की ग्राम पंचायत झाडोली व काछोली में, रेवदर की ग्राम पंचायत जीरावल व वरमाण में, शिवगंज की ग्राम पंचायत अरठवाडा में, आबूरोड की ग्राम पंचायत धामसरा में तथा देलदर की ग्राम पंचायत उपलागढ़ में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट