आमलारी के नवनिर्वाचित सरपंच प्रकाश राजपुरोहित ने पूजा-अर्चना के साथ संभाला पदभार
पंचायत के 11 वार्डों में से 6 वार्डों में मातृशक्ति ने दर्ज की जीत, महिला भागीदारी बनी चर्चा का विषय

आमलारी के नवनिर्वाचित सरपंच प्रकाश राजपुरोहित ने पूजा-अर्चना के साथ संभाला पदभार
पंचायत के 11 वार्डों में से 6 वार्डों में मातृशक्ति ने दर्ज की जीत, महिला भागीदारी बनी चर्चा का विषय
आमलारी/सिरोही। ग्राम पंचायत आमलारी के नवनिर्वाचित सरपंच प्रकाश राजपुरोहित ने रविवार को पंचायत भवन में विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी हरीश माली, उपसरपंच गोवाराम देवासी सहित सभी वार्डपंच उपस्थित रहे।
इस बार पंचायत चुनाव में महिला भागीदारी भी विशेष रूप से देखने को मिली। ग्राम पंचायत आमलारी के कुल 11 वार्डों में से 6 वार्डों में महिलाओं ने जीत दर्ज कर पंचायत में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। यह महिला प्रतिनिधित्व ग्रामीण लोकतंत्र में मातृशक्ति की बढ़ती सहभागिता को दर्शाता है।
अब पंचायत की नई कार्यकारिणी के सामने गांव के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी रहेगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि सरपंच एवं सभी वार्डपंच आपसी समन्वय से पंचायत के समग्र विकास को नई दिशा देने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट