विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
राजस्थान

आज पूरे राजस्थान में तेज बारिश की चेतावनी:उदयपुर में 7 इंच तक बरसात, बीसलपुर को भरने वाली नदी में पानी आया; 5 डिग्री गिरा पारा

आज पूरे राजस्थान में तेज बारिश की चेतावनी:उदयपुर में 7 इंच तक बरसात, बीसलपुर को भरने वाली नदी में पानी आया; 5 डिग्री गिरा पारा
राजस्थान में गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले बुधवार को राज्य के 5 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। उदयपुर, अजमेर, करौली, जयपुर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ के अलावा पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर के कुछ इलाकों में 2 से लेकर 7 इंच तक पानी बरसा। चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में पिछले 48 घंटों से हो रही लगातार बारिश का असर यहां की बरसाती नदियों पर साफ दिखाई दे रहा है। बीसलपुर बांध में पानी पहुंचाने वाली त्रिवेणी नदी इस मानसून सीजन में पहली बार बहती नजर आई। त्रिवेणी नदी का गेज (जलस्तर) 3 मीटर से ऊपर चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार 14-15 तारीख से राज्य में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी। प्रदेश में बारिश की स्थिति... मानसून की बड़ी अपडेट्स कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश: पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा पानी उदयपुर के सेमारी क्षेत्र में 185 MM बरसा। वहीं, सलूंबर में 143 MM, लसाड़िया में 133 MM, झालड़ा में 115 MM, सराड़ा में 110 MM, झाडोल में 123 MM, फलासिया में 115 MM, कोटड़ा में 110 MM और कानोड़ में 70 MM बरसात दर्ज की गई। इससे पहले 11 अगस्त शाम 6 बजे से 12 अगस्त सुबह 8 बजे तक चित्तौड़गढ़ के बस्सी और गंगरार में 200 MM से ज्यादा बरसात हुई थी। इन जिलों में भी झमाझम बरसात: बुधवार को टोंक, श्रीगंगानगर, प्रतापगढ़, कोटा, करौली, जोधपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, सवाई माधोपुर में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा। इन जिलों के अलावा बाड़मेर, झालावाड़, धौलपुर, दौसा और बूंदी समेत अन्य जिलों में भी 1 इंच (लगभग 25 MM) तक बरसात दर्ज की गई। बारिश से पारा 5 डिग्री तक गिरा: प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बाड़मेर, उदयपुर, जोधपुर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा और सिरोही में कल दिन का अधिकतम तापमान 2 से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस बीकानेर में दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- लो-प्रेशन सिस्टम अभी मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिम हिस्से पर एक्टिव है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान में आज पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। जबकि 14 अगस्त से पश्चिमी जिलों में मौसम साफ होगा। राजस्थान के मौसम से जुड़ी PHOTOS...

स्रोत: Bhaskar

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट