विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
सिरोही

बाल विवाह रोकथाम अभियान

छात्र-छात्राओं को कानूनी अधिकारों और निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की दी जानकारी

बाल विवाह रोकथाम अभियान

पिंडवाड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सावित्री आनंद निर्भीक के निर्देशन में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, नितौड़ा, पिंडवाड़ा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं बाल विवाह रोकथाम रैली का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को NALSA एवं RSLSA की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके माध्यम से निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह की रोकथाम एवं इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।
छात्राओं को कम उम्र में विवाह नहीं करने तथा बाल विवाह रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में NALSA शिक्षा योजना, NALSA SPRUHA योजना, NALSA Asha योजना तथा NALSA Victims of Trafficking and Commercial Sexual Exploitation Scheme 2015 सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में बाल विवाह रोकथाम एवं जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजन को बाल विवाह एक सामाजिक एवं कानूनी अपराध होने की जानकारी देते हुए बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों ने जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों से बाल विवाह नहीं करने तथा ऐसे विवाह की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की।
इस दौरान सुश्री रतन बाफना, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, उपनिदेशक समाज कल्याण विभाग सिरोही सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट