विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत हुई कार्यवाही
गांव पारिया फली मोरस में कार्यवाही की

सिरोही, 21 अगस्त। अवैध मदिरा की बिक्री, संग्रहण, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध आगामी चुनाव को मध्यनजर रखते हुए आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी आयुक्त नमित मेहता राजस्थान, उदयपुर, श्रीमती सीमा कविया, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन जोधपुर के


आदेशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित के निर्देशन में सहायक आबकारी अधिकारी राधेश्याम परिहार, सहायक आबकारी अधिकारी आबकारी निरोधक दल जगदीश राम विश्नोई के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक वृत सिरोही जय नारायण, विक्रम सिंह, लेखराज प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल आबूरोड द्वारा संयुक्त टीम ने शुक्रवार को मखबीर की गुप्त सूचना के आधार पर गांव पारिया फली मोरस में कार्यवाही की जिसमें मानाराम पुत्र उदाराम व रोशन पुत्र उदाराम जाति गरासिया निवासी पारिया फली, मोरस के कब्जे से 60-60 लीटर (कुल 120 लीटर) अवैध हथकड शराब बरामद कर 02 महत्वपूर्ण श्रेणी के अभियोग दर्ज किये गये व मोरस में नालों में करीबन 5000 लीटर महुवे की उत्तेजित वॉश व 08 हथकड शराब बनाने की भट्टियों को मौके पर नष्ट कर मुल्जिमों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 16/54 के तहत अभियोग में जांच शुरू की गई। जिले में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जारी रखी जायेगी।

संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट