विज्ञापन संपर्क
♙
गुरूवार, 08 अक्टूबर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
सिरोही

वी विल डू इट... हम करके दिखाएंगे : पीएम मोदी

जन-जन का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति : पीएम मोदी

वी विल डू इट... हम करके दिखाएंगे : पीएम मोदी

सिरोही। 

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 25 वर्ष जनसेवा–राष्ट्रसेवा’ के भाव को समर्पित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ एवं ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन पनिहारी गार्डन में किया गया।


इस अवसर पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जन-जन का विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति रही है, 'वी विल डू इट... हम करके दिखाएंगे।' पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में इस नारे का जिक्र किया। उन्होंने अपनी स्पीच में कहा, 'जब तक भारत विकसित नहीं होता, तब तक न थकूंगा, न रुकूंगा।'
उन्होंने कहा कि 'मैं महत्वाकांक्षा नहीं, मिशन के लिए जीता हूं। जिसने मुझे गिराया, उसी ने खड़ा होना सिखाया। जिसने मेरा विरोध किया, उसने लोकतंत्र की शक्ति समझाई।'
उन्होंने कहा कि 25 साल पीछे मुड़कर देखने पर उपलब्धियों से ज्यादा कृतज्ञता का भाव आता है। हर घटना ने कुछ सिखाया और नम्र होना सिखाया। ईश्वर से यही मांगा कि सीखने की इच्छा कभी कम न हो।


मोदी ने कहा, "हमने इस राष्ट्र में जन्म लिया है, ये एहसास ही अमृत है। इसके सामने सत्ता सुख कुछ नहीं है। पद-प्रतिष्ठा तो कहीं भी मिल सकती है, लेकिन भारत जैसी पुण्यभूमि नहीं मिलेगी। 25 सालों का आकलन इससे नहीं होगा कि मैं कहां पहुंचा, बल्कि इससे होगा कि मेरा देश कहां पहुंचा।"
माटी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद टांक, प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित, भाजपा जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी,  चुनाव प्रभारी श्रवणसिंह राव, जिला सह प्रभारी आवडदान चारण ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की शपथ दिलाई गई

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाते हुए समाज के विभिन्न वर्गों को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोडना है।
इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सेवा ज्योति यात्रा पनिहारी गार्डन से शरू होकर माली छात्रावास होते हुए जेल चौराहा पहुंची। इस यात्रा में पदाधिकारी हाथ मे मशाल लिए, कार्यकर्ताओ पार्टी के झण्डे के साथ पैदल यात्रा कर जेल चौराहे पर सेवा ज्योति स्थापित कर सेवा का संकल्प लिया। 
कार्यक्रम के संयोजक व जिला महामंत्री गणपतसिंह राठौड़ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया व  मंच संचालन नरपतदान चारण ने किया। साथ ही नगरपालिका अध्यक्षों का साफ माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक समाराम गरासिया, पंचायत चुनाव प्रभारी किशोर सिंह कानोड, जिला महामंत्री नरपत सिंह राणावत, नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य, भावना अग्रवाल, कुंदन अग्रवाल, राकेश रावल, अर्जुन पुरोहित सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पार्टी  के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट