विज्ञापन संपर्क
♙
रविवार, 22 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
वराडा सरपंच सोवन देवी राजपुरोहित का भव्य स्वागत
सिरोही

वराडा ग्राम पंचायत में सोवनदेवी बनीं सरपंच, 401 मतों से हासिल की जीत

भारी बहुमत से विजय पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

वराडा ग्राम पंचायत में सोवनदेवी बनीं सरपंच, 401 मतों से हासिल की जीत

वराडा ग्राम पंचायत में सोवनदेवी बनीं सरपंच, 401 मतों से हासिल की जीत

भारी बहुमत से विजय पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

वराडा। ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर गांव में दिनभर चुनावी माहौल बना रहा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरपंच पद के परिणाम जानने के लिए ग्रामीणों में उत्सुकता देखने को मिली। जैसे ही वराडा ग्राम पंचायत के सरपंच पद का परिणाम घोषित हुआ, श्रीमती सोवनदेवी की जीत की खबर से समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

श्रीमती सोवनदेवी ने करीब 401 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। उनकी इस जीत को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे बड़ी जीत बताते हुए एक-दूसरे को बधाइयां दीं।

शाम छह बजे मतदान समाप्त होने के बाद बस स्टैंड स्थित विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में परिणाम जानने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। सभी की निगाहें मतगणना और परिणाम पर टिकी हुई थीं। जैसे ही सोवनदेवी की जीत की घोषणा हुई, समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए जश्न मनाना शुरू कर दिया।

जीत के बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। किशोरभाई पुरोहित सहित समर्थकों और ग्रामीणों ने सोवनदेवी को शुभकामनाएं दीं। मतदान केंद्र से उन्हें घर ले जाने के दौरान समर्थकों का काफिला भी साथ चला। गांव में विजय के नारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से उत्सव जैसा माहौल बन गया।

सोवनदेवी की भारी मतों से जीत की चर्चा पूरे गांव में रही। अब ग्रामीणों को नई सरपंच से गांव के विकास और जनसमस्याओं के समाधान की उम्मीदें हैं।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट