विज्ञापन संपर्क
♙
सोमवार, 23 नवम्बर 2026
ब्रेकिंग
वराडा सरपंच सोवन देवी राजपुरोहित का भव्य स्वागत
सिरोही

धनतेरस पर वराडा पंचायत में नई सरकार ने संभाली कमान

शुभ मुहूर्त में सोवन देवी व वार्ड पंचों ने संभाला पदभार, ग्रामीणों ने किया स्वागत।

धनतेरस पर वराडा पंचायत में नई सरकार ने संभाली कमान

धनतेरस के शुभ मुहूर्त में वराडा सरपंच सोवन देवी व वार्ड पंचों ने किया पदभार ग्रहण

विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर पंचायत भवन में किया प्रवेश, ग्रामीणों ने किया स्वागत

वराडा। ग्राम पंचायत वराडा की नवनिर्वाचित सरपंच सोवन देवी राजपुरोहित एवं वार्ड पंचों ने आज धनतेरस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर सुबह शुभ मुहूर्त में पंडित के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में फीता काटकर सरपंच एवं वार्ड पंचों ने ग्राम पंचायत भवन में प्रवेश किया और अपना कार्यभार संभाला।

समारोह के दौरान ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच सोवन देवी एवं वार्ड पंचों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) ने सरपंच को पदभार संबंधी शपथपत्र सौंपा।

इस अवसर पर सरपंच सोवन देवी ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव के विकास और प्रत्येक ग्रामीण की समस्या के समाधान के लिए वे सदैव उनके साथ खड़ी रहेंगी। ग्राम पंचायत क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाना और गांव का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट