विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
सिरोही

सिरोही, पिंडवाडा और आबूपर्वत में हुए चुनाव

नगर निकाय निर्वाचन के संबंध में जिले में पहले चरण का मतदान सम्पन्न

सिरोही, पिंडवाडा और आबूपर्वत में हुए चुनाव

सिरोही, 11 सितम्बर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में द्वितीय चरण के तहत निर्धारित कार्यक्रमानुसार सिरोही, पिंडवाडा और आबूपर्वत में मतदान हुआ।


    सिरोही नगर परिषद के 34 वार्ड, पिंडवाडा नगर पालिका के 25 वार्ड और आबूपर्वत नगर पालिका के 25 वार्ड के लिए चुनाव हुए। द्वितीय चरण के चुनाव में सिरोही में 62.16 प्रतिशत, पिंडवाडा में 65.46 और आबूपर्वत में 80.09 प्रतिशत मतदान हुआ।


मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने लोकतंत्र के इस माह पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केन्द्रों पर प्रशासन द्वारा व्हीलचेयर की सुविधा सहित विभिन्न सुविधाओं का इंतजाम कर रखा था।
जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने सिरोही में विभिन्न मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों से चर्चा भी की। इस दौरान निर्वाचन से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण


राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव 2026 के संबंध में नियुक्त पर्यवेक्षक भगीरथ विश्नोई ने शुक्रवार को द्वितीय चरण के मतदान दिवस को नगर परिषद सिरोही, नगरपालिका पिंडवाडा एवं नगरपालिका आबूपर्वत के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट