सिरणवा गोद में सजे मां के दरबार में उमड़े श्रद्धालु
देवनगरी के हृदय स्थल रामझरोखा मैदान में गरबा की भक्ति सर चढ़कर बोली, गरबा पंडाल अपने उफान की ओर बढ़ा

सिरोही। देवनगरी सिरणवा की गोद में सजे माता के दरबार में नवरात्र के अवसर पर विराजित शक्ति स्वरूपा आद्यशक्ति माता जगदम्बा भवानी के दर्शनार्थ नवरात्र के चौथे दिन रामझरोखा मैदान में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस अवसर पर गरबा पांडाल में पारंपरिक सांस्कृतिक परिधानों में सजी महिलाएं व बालिकाओं ने मनमोहन गरबा रास की प्रस्तुत देकर श्रद्धालुओं की उपस्थिति में समा बांध दिया।

जगदंबे नवयुवक मंडल रामझरोखा सिरोही के संरक्षक लोकेश खण्डेलवाल ने बताया कि मंडल के 54 वें में भव्य नवरात्रि महोत्सव में चौथे दिन नवले नौरतो की सुहानी रात को गुलाबी ठंड के एहसास के बीच देर रात तक गुजराती गरबा गीतों की स्वर लहरियों से गूंजती फिजा के साथ आस्था उल्लास से भरे युवक युवतियां और बच्चों ने जमकर बड़े भक्ति भावों के साथ गरबा रास नृत्य करते हुए माता के दरबार में अपनी हाजरी लगाई। वही सैकड़ो संख्या में श्रद्धालुओ ने मां के दरबार में मत्था टेककर अपनी मनोकामना की पूर्ति को लेकर विशाल प्रतिमा के समक्ष हाथ जोड़कर अरदास लगाते नजर आए। देर रात तक चले गरबा नृत्य आयोजन में श्रद्धालु अपनी उम्र का बंधन तोड़कर पंडाल में कूद पड़े। गुजराती राजस्थानी मिश्रित भक्ति गीत व गरबा की स्वर लहरियो पर ताल से ताल मिलाती श्रद्धालु माता बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

इस अवसर पर मंडल के मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी ने सभी देवनगरी के श्रद्धालुओं को सूचना देकर बताया कि महाअष्टमी को रात्रि नो बजे रामझरोखा मैदान में 1008 दीपकों से महाआरती होगी। इस मौके पर नवनिर्वाचित पार्षद शारदादेवी माली, अरुणा मीणा, प्रवीण जटोलिया, समाजसेवी जगदीश माली, शांतिलाल माली, अर्जुन माली आदि का स्वागत सत्कार किया गया।
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट