रेलवे ट्रैक किनारे युवक घायल हालत में मिला:सिरोही से उदयपुर किया रेफर, हालत गंभीर

सिरोही जिले में पिंडवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। घायल की पहचान बारां निवासी गिरिराज मीणा पुत्र बंशीलाल मीणा के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही ट्रॉमा सेंटर से उदयपुर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 108 एम्बुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए पिंडवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। पिंडवाड़ा में हालत चिंताजनक होने पर उसे सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन अत्यधिक गंभीर हालत को देखते हुए उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति रेलवे ट्रैक किनारे किन परिस्थितियों में मिला, इसे लेकर फिलहाल जानकारी स्पष्ट नहीं है। इस मामले की जांच रेलवे पुलिस कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
स्रोत: Bhaskar
संबंधित खबरें

राजस्थान
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

राजस्थान
प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

राजस्थान
अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

राजस्थान
आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट