नारायण देवासी ने घुमंतू अर्ध घुमंतू समुदाय कल्याण बोर्ड के सदस्य की शपथ ली।
विभाग के सेक्रेटरी एवं बोर्ड चेयरमैन सुधांश पंथ ने दिलाई शपथ दिलवाई।इसका कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा।

सिरोही 7 अक्टूबर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भवन दिल्ली में नारायण देवासी ने विमुक्त,घुमंतू अर्ध घुमंतू समुदाय कल्याण बोर्ड के सदस्य के रूप में शपथ ली। विभाग के सेक्रेटरी एवं बोर्ड चेयरमैन सुधांश पंथ ने दिलाई शपथ दिलवाई।इसका कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा।

इस अवसर पर बोर्ड सदस्य नारायण देवासी ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेवा काल के 25 वर्ष पूर्ण किए है आज ही के दिन भारत सरकार द्वारा मुझे नई जिम्मेदारी की शपथ लेने का शौभाग्य मिला है उन्होंने DNT के क्षेत्र में काम करने के अवसर को दिव्य कार्य बताया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीब को गणेश मान कर सीमान्तिक DNT समुदायों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाई है बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पंहुचाने के लिए काम करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने प्रदेश में दादू दयाल योजना के माध्यम से DNT समुदाय के लोगों को निशुल्क पट्टे देने,आवासीय भूखण्ड उपलब्ध करवाने तथा घुमंतू,अर्ध घुमंतू जातियों के लोगों को पहचान पत्र देने के क्षेत्र में श्रेष्ठ काम किया है देवासी ने कहा कि राजस्थान की तर्ज पर देश के सभी राज्यों में DNT समुदायों के लिए योजना बनाने के लिए वहा की सरकारों के साथ बोर्ड समन्वय बना कर सुझाव व प्रस्ताव देगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि नारायण देवासी के विमुक्त,घुमंतू अर्ध घुमंतू समुदाय कल्याण बोर्ड के सदस्य की शपथ लेने पर सिरोही जिले के पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने बधाई देकर खुशी जाहिर की।
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट