विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
राजस्थान

भैंस ढूंढने गए 2 लोगों पर भालू ने किया हमला:1 की हालत गंभीर, उदयपुर किया रेफर, परिजन ले गए पालनपुर

भैंस ढूंढने गए 2 लोगों पर भालू ने किया हमला:1 की हालत गंभीर, उदयपुर किया रेफर, परिजन ले गए पालनपुर
सिरोही जिले में अनादरा थाना क्षेत्र के खरूआड़ा गांव से सटे जंगल में भैंस ढूंढने गए 2 ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिरोही से उदयपुर रेफर किया गया। हालांकि, परिजन उसे गुजरात के पालनपुर ले गए। जानकारी के अनुसार, खरूआड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय चकली पत्नी लाभूराम की भैंस सोमवार शाम को घर नहीं लौटी थी। चकली उसकी तलाश में जंगल की ओर गई थी, लेकिन भैंस का कोई पता नहीं चला। चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर दौड़े तो घायल पड़े थे 2 लोग बाद में चकली की बहन जनता, उसके जीजा लखमाराम और पड़ोसी गांव हर्मतिया निवासी गरबा राम कोहली भी भैंस की तलाश में जंगल गए। कुड़ा मामाजी मंदिर में दर्शन के बाद, 2 लोग अलग-अलग दिशाओं में भैंस ढूंढने निकल गए। करीब एक घंटे बाद, जनता और लखमाराम को जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि चकली और गरबा राम घायल अवस्था में पड़े थे। पूछने पर उन्होंने बताया कि भालू ने उन पर हमला किया था। चीख-पुकार सुनकर भालू वहां से भाग गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अनादरा के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, चकली की हालत गंभीर होने पर उसे सिरोही रेफर किया गया। सिरोही ट्रॉमा सेंटर में भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे गुजरात के पालनपुर ले जाने के लिए रवाना हो गए।

स्रोत: Bhaskar

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट