आबकारी विभाग सिरोही जिला सिरोही की बड़ी कार्यवाही,
गांव मैथीपुरा में 2000 लीटर उत्तेजित वॉश नष्ट
सिरोही, 27 अगस्त। अवैध मदिरा की बिक्री, संग्रहण, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध आगामी चुनाव को मध्यनजर रखते हुए आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत् श्रीमान् नमित मेहता (आबकारी आयुक्त) राजस्थान, उदयपुर, श्रीमती सीमा कविया, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन-जोधपुर के आदेशानुसार व गजेन्द्रसिंह राजपुरोहित जिला आबकारी अधिकारी सिरोही के निर्देशन में जगदीश राम विश्नोई सहायक आबकारी अधिकारी आबकारी निरोधक दल सिरोही के नेतृत्व में हरिसिंह प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल रेवदर व लेखराज प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल आबूरोड की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक 26.08.2026 को मैथीपुरा (रेवदर) के बरसाती नालों में कार्यवाही की गयी जिसमें प्लास्टिक ड्रमों में भरी तकरीबन 2000 लीटर उत्तेजित वॉश नष्ट की गयी। जिले में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रखी जायेगी।
संबंधित खबरें

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा रैली का हुआ आयोजन
जिला प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों सहित आमजन ने भी लिया भाग

प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित
पंचायत एवं निकाय चुनावों के संबंध में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक का आयोजन हुआ।

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।
कमेंट