लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज 'सुदर्शिनी' तीन दिन की बंदरगाह यात्रा के बाद लिस्बन से रवाना
इन मुलाकातों से दोनों नौसेनाओं के बीच संस्थागत संबंधों और आपसी समझ को मजबूती मिली
Delhi
भारतीय नौसेना के पाल प्रशिक्षण जहाज आईएनएस सुदर्शिनी ने 25 अगस्त 2026 को पुर्तगाल के लिस्बन में तीन दिन की बंदरगाह यात्रा (पोर्ट कॉल) पूरी की, जो उसकी वर्तमान में जारी लोकायन 26 महासागरीय अभियान का हिस्सा थी।
रदद्
बंदरगाह यात्रा के दौरान, आईएनएस सुदर्शिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने पुर्तगाली नौसेना अकादमी के कमांडेंट रियर एडमिरल मिगुएल बेसा पचेको और पुर्तगाली नौसेना के डिप्टी फ्लीट कमांडर रियर एडमिरल जोआओ पाउलो सिल्वा परेरा से मुलाकात की। इन मुलाकातों से दोनों नौसेनाओं के बीच संस्थागत संबंधों और आपसी समझ को मजबूती मिली। पेशेवर गतिविधियों के हिस्से के रूप में, भारतीय नौसेना के समुद्री प्रशिक्षुओं ने पुर्तगाली नौसेना अकादमी (एस्कोला नवल) का दौरा किया, जहाँ उन्होंने अपने पुर्तगाली समकक्षों के साथ बातचीत की, ऐतिहासिक परिसर और प्रशिक्षण सुविधाओं का दौरा किया, और समुद्री कौशल तथा लंबी नाव का पाल प्रशिक्षण ('टॉल-शिप' सेल) पर अपने विचार साझा किए। बंदरगाह यात्रा के दौरान जहाज पर एक डेक रिसेप्शन भी आयोजित किया गया, जिसमें पुर्तगाल के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, राजनयिक कोर के सदस्य और भारतीय प्रवासी समुदाय के लोग शामिल हुए।
आईएनएस सुदर्शिनी की पुर्तगाल के पोंटा डेलगाडा और लिस्बन बंदरगाहों की यात्रा, दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे समुद्री सहयोग और साझेदारी को रेखांकित करती है।
संबंधित खबरें

आबूरोड में पुलिस ने पकड़ीं 3 बांग्लादेशी महिलाएं, फर्जी दस्तावेज मिलने से मचा हड़कंप
आबूरोड: स्थानीय रीको थाना पुलिस ने अवैध रूप से देश में निवास कर रही तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शहर के समीपवर्ती च...

कल का मौसम 13 अगस्त: 17 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट
देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 13 अगस्त को दिल्ली, यूपी,...

नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाईकोर्ट, 30 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा नया परिसर; उत्तराखंड सरकार ने दी मंजूरी
उत्तराखंड सरकार ने हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। नया परिसर हल्द्वानी के लामाचौड़ में 30 हेक्टेयर वन...

मौसम 13 अगस्त: 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम 13 अगस्त 2026: देश में मानसून के खतरनाक प्रहार के बीच मौसम विभाग ने मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक क...
कमेंट