विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
राजस्थान

Sirohi में अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 2 बाइक सवारों की मौत हुई, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Sirohi में अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 2 बाइक सवारों की मौत हुई, दो लोग गंभीर रूप से घायल
सिरोही-कांडला राजमार्ग पर बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर के पास बृहस्पतिवार सुबह अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर से पहले रेवदर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टेम्पो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर गलत दिशा में चला गया और सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों को चपेट में ले लिया। रेवदर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश राम ने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार करेली रेवदर निवासी लखमाराम कोली और दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार हड़मतिया निवासी अशोक गिरि (31) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीथापुरा मंडार निवासी दशरथ कुमार (25) और टेम्पो चालक मंडार निवासी मोहम्मद अतीक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू की।

स्रोत: Prabhasakshi

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट