विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
सिरोही

जिला निवार्चन अधिकारी की अध्यक्षता में शांति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित

बैठक में पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश गोयल एवं जिले के समस्त रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे।

जिला निवार्चन अधिकारी की अध्यक्षता में शांति एवं कानून व्यवस्था के संबंध में बैठक आयोजित

सिरोही, 6 सितंबर। नगरीय निकाय चुनाव 2026 के तहत रविवार को डीओआईटी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था के सम्बंध में बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश गोयल  एवं जिले के समस्त रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकाय चुनावों के तहत कानून एवं शान्ति व्यवस्था स्थापित करने के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को पुलिस ,प्रशासन, जोनल मजिस्ट्रेट एवं मोबाईल पार्टी के द्वारा प्रत्येक बूथ पर संयुक्त भ्रमण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये। उन्होंने इस दौरान जोनल मजिस्ट्रेट द्वारा की जाने वाली विभिन्न कार्यवाही के सम्बन्ध में भी चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि प्रथम चरण में नगर पालिका शिवगंज, आबूरोड़ एवं मण्डार के निर्वाचन क्षेत्रों में 07 सितंबर 2026 को सायं 06 बजे से 09 सितंबर 2026 सायं 06 बजे तक तथा द्वितीय चरण में नगर परिषद सिरोही तथा नगर पालिका पिण्डवाड़ा एवं आबू पर्वत के निर्वाचन क्षेत्रों में 09 सितंबर 2026 को सायं 06 बजे से 11 सितंबर 2026 को सायं 06 बजे तक सूखा दिवस रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण के चुनाव के लिए सोमवार शाम 6 बजे बाद प्रचार पर रोक लग जाएगी उन्होंने ड्राई डे की पालना सुनिश्चित करवाने, भय मुक्त एवं निष्पक्ष निर्वाचन करवाने के संबंध में समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों को कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा एवं समन्वय के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में ब्लॉक स्तरीय पुलिस अधिकारी वी.सी. के माध्यम से जुडे।

संबंधित खबरें

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ
राजस्थान

अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना का विमोचन एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम...

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा
राजस्थान

आगामी स्वाधीनता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की सेल्फी हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

कमेंट