सिरोही पीएम श्री बालिका स्कूल में 52 लाख के कार्य:टीन शेड, योग लैब, विज्ञान प्रयोगशाला और बाल वाटिका का हुआ उद्घाटन

सिरोही पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को 52 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें विधायक मद से 12 लाख रुपए की लागत से बना टीन शेड तथा पीएम श्री योजना के तहत करीब 40 लाख रुपए की लागत से तैयार योग एवं क्राफ्ट लैब, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला और बाल वाटिका शामिल हैं। समारोह में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी और सांसद लुम्बाराम चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मां शारदे की पूजा से हुआ शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की पूजा-अर्चना, दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पहार अर्पित कर की गई। राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि राज्य सरकार बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने और स्कूलों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सिरोही विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने देने का आश्वासन दिया। डबल इंजन सरकार के विकास कार्य गिनाए सांसद लुम्बाराम चौधरी ने केंद्र और राज्य सरकार को 'डबल इंजन की सरकार' बताते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी भी दी। योग-क्राफ्ट लैब से बढ़ेगी रचनात्मकता प्रिंसिपल हीरा खत्री और पीएम श्री प्रभारी गोपाल सिंह राव पोसालिया ने बताया कि विधायक मद से 12 लाख रुपए की लागत से टीन शेड का निर्माण कराया गया है। वहीं, पीएम श्री योजना के तहत करीब 40 लाख रुपए की लागत से योग एवं क्राफ्ट लैब, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला और बाल वाटिका तैयार की गई है। पीएम श्री प्रभारी राव ने बताया कि योग एवं क्राफ्ट लैब से बालिकाओं की रचनात्मकता, शारीरिक क्षमता और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा। आधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला में छात्राओं को प्रयोगात्मक और व्यावहारिक शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। बाल वाटिका में मिलेगा आनंददायी सीखने का माहौल बाल वाटिका में प्रारंभिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए आकर्षक और आनंददायी सीखने का वातावरण विकसित किया गया है। वहीं, टीन शेड का उपयोग विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा। छात्राओं ने हॉल निर्माण की मांग रखी समारोह के दौरान छात्राओं ने सांसद लुम्बाराम चौधरी के समक्ष स्कूल में एक हॉल के निर्माण की मांग भी रखी। छात्राओं का कहना था कि हॉल बनने से स्कूल में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। भामाशाहों और समाजसेवियों का सम्मान स्कूल के विकास और बालिका शिक्षा को मजबूती देने में सहयोग करने वाले भामाशाहों एवं समाजसेवियों का समारोह में सम्मान किया गया। स्कूल परिवार ने शिक्षा और संस्थान के विकास में उनके योगदान के प्रति आभार जताया।
स्रोत: Bhaskar
संबंधित खबरें

स्वास्थ्य
ब्रह्माकुमारीज़ 21-25 अगस्त तक चलाएगी रक्तदान महाअभियान:दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर भारत-नेपाल में एक लाख यूनिट रक्त का लक्ष्य
ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान का समाजसेवा प्रभाग पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्य स्मृति दिवस 25 अगस्त (विश्व बंधुत्व दिवस) के...

स्वास्थ्य
स्वस्थ बालिका, सशक्त सिरोही, 1705 बालिकाओं से शुरुआत
सिरोही | जिले की किशोर बालिकाओं को एनीमिया से मुक्ति दिलाने के लिए जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने रोशनी अभियान शुरू किया। लक्ष्य बालिकाओं के हीमो...
कमेंट