विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
भारत

नेहरू पार्क में संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवती:लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस, पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज

नेहरू पार्क में संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवती:लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस, पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज
​सि​रोही शहर के नेहरू पार्क में संदिग्ध अवस्था में मिले एक युवक और युवती को पुलिस ने पकड़ा। युवती की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गुरुवार दोपहर कालिका यूनिट की टीम को स्थानीय लोगों ने नेहरू पार्क में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक युवक और युवती संदिग्ध अवस्था में मिले। मौके पर मौजूद कुछ आक्रोशित लोगों ने युवक-युवती को पीटने का प्रयास किया, लेकिन कालिका यूनिट की टीम ने उन्हें बचाया और कोतवाली पुलिस और महिला पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस युवक इकबाल खान पुत्र अब्दुल खान निवासी डाबा भीलवाड़ा को अपने साथ ले गई, जबकि युवती को महिला थाने ले जाया गया। महिला थाना अधिकारी माया पंडित ने बताया कि युवती पास के एक गांव की रहने वाली है और उसके पिता नहीं हैं। पुलिस ने उसके भाई को बुलाया, जिसके बाद उसकी मां और अन्य परिजन भी थाने पहुंचे। युवती से लगातार पूछताछ की जा रही है और उसकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर ​लिया गया। नेहरू पार्क के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि सुबह 11 बजे के बाद से पार्क में युवक-युवतियों का आना-जाना शुरू हो जाता है। इनमें नाबालिग लड़कियां भी शामिल होती हैं। लोग उन्हें कुछ कहने से डरते हैं क्योंकि उन्हें आशंका है कि वे उन पर ही झूठे आरोप लगा सकते हैं। शाम के समय पार्क नशेड़ियों का अड्डा भी बन जाता है। महिला थाना अधिकारी माया पंडित ने पुष्टि की कि युवती की रिपोर्ट के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

स्रोत: Bhaskar

संबंधित खबरें

आबूरोड में पुलिस ने पकड़ीं 3 बांग्लादेशी महिलाएं, फर्जी दस्तावेज मिलने से मचा हड़कंप
भारत

आबूरोड में पुलिस ने पकड़ीं 3 बांग्लादेशी महिलाएं, फर्जी दस्तावेज मिलने से मचा हड़कंप

आबूरोड: स्थानीय रीको थाना पुलिस ने अवैध रूप से देश में निवास कर रही तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शहर के समीपवर्ती च...

कल का मौसम 13 अगस्त: 17 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट
भारत

कल का मौसम 13 अगस्त: 17 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट

देश में मानसून की खतरनाक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 13 अगस्त को दिल्ली, यूपी,...

नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाईकोर्ट, 30 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा नया परिसर; उत्तराखंड सरकार ने दी मंजूरी
भारत

नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाईकोर्ट, 30 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा नया परिसर; उत्तराखंड सरकार ने दी मंजूरी

उत्तराखंड सरकार ने हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। नया परिसर हल्द्वानी के लामाचौड़ में 30 हेक्टेयर वन...

मौसम 13 अगस्त: 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
भारत

मौसम 13 अगस्त: 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 13 अगस्त 2026: देश में मानसून के खतरनाक प्रहार के बीच मौसम विभाग ने मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक क...

कमेंट