विज्ञापन संपर्क
♙
शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
ब्रेकिंग
राजस्थान में कल मेयर-सभापति चुनाव: कई शहरों में फंसा सत्ता का गणित, निर्दलीय पार्षदों पर टिकी नजर
बिजनेस

जमीन में गाड़े ड्रमों में छिपा रखी 10 हजार लीटर वॉश नष्ट की

जमीन में गाड़े ड्रमों में छिपा रखी 10 हजार लीटर वॉश नष्ट की
जिले में अवैध मदिरा निर्माण, बिक्री, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने वासड़ा और तलवारनाका में कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने बिजली से चलने वाली हथकढ़ भट्टी जब्त कर 67 लीटर अवैध हथकढ़ शराब बरामद की। खेतों के किनारे जमीन में दबाकर रखी गई करीब 10 हजार लीटर उत्तेजित वॉश को मौके पर नष्ट किया गया। सहायक आबकारी अधिकारी (निरोधक दल) जगदीशराम विश्नोई ने बताया कि आबकारी आयुक्त राजस्थान, उदयपुर और अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन-जोधपुर सीमा कविया के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी गजेंद्रसिंह राजपुरोहित के निर्देशन में कार्रवाई की गई। टीम ने खेतों के किनारे जमीन में गाड़े गए 500-500 लीटर क्षमता के प्लास्टिक ड्रमों की जांच की। इनमें करीब 10 हजार लीटर उत्तेजित वॉश मिली, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। मामले में आबकारी निरोधक दल आबूरोड और आबकारी निरीक्षक वृत्त आबूरोड की ओर से दो महत्वपूर्ण श्रेणी और दो साधारण श्रेणी सहित कुल चार प्रकरण दर्ज किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक वृत्त आबूरोड सुरेश कुमार देवासी, आबकारी निरीक्षक वृत्त सिरोही जेएन विक्रमसिंह, प्रहराधिकारी आबकारी थाना आबूरोड लेखराज गहलोत और प्रहराधिकारी आबकारी थाना रेवदर हरिसिंह शामिल रहे। पारंपरिक भट्टी के बजाय इलेक्ट्रिक तकनीक का इस्तेमाल : आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान पहली बार बिजली से चलने वाली हथकढ़ भट्टी पकड़ी गई। आरोपियों ने पारंपरिक तरीके के बजाय इलेक्ट्रिक भट्टी और उपकरणों का उपयोग कर अवैध शराब तैयार करने का तरीका अपनाया था। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। बकुराम पुत्र रेशमाराम गरासिया: उसके खेत से बिजली से चलने वाली भट्टी, उपकरण और 5 लीटर अवैध हथकढ़ शराब बरामद हुई। सोहनसिंह पुत्र सरतनसिंह राजपूत, निवासी वासड़ा: उसके रिहायशी मकान से करीब 52 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जब्त की।

स्रोत: Bhaskar

संबंधित खबरें

उत्तराखंड हाईकोर्ट अब हल्द्वानी में: नैनीताल से स्थानांतरण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, यहां होगा निर्माण
बिजनेस

उत्तराखंड हाईकोर्ट अब हल्द्वानी में: नैनीताल से स्थानांतरण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, यहां होगा निर्माण

उत्तराखंड सरकार ने उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में स्थानांतरित करने की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।

हापुड़ में सजा ‘श्रीअन्न’ का मेला! किसानों को मिली उन्नत खेती की तकनीक, मिलेट्स के फायदे बताए
बिजनेस

हापुड़ में सजा ‘श्रीअन्न’ का मेला! किसानों को मिली उन्नत खेती की तकनीक, मिलेट्स के फायदे बताए

हापुड़। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनांतर्गत वर्ष 2026-27 के तहत नवीन मंडी हापुड़ परिसर में एक दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव कृषि मे...

चतुर्थ श्रेणी भर्ती में 7903 कार्मिकों को नियुक्ति, उदयपुर में 227 को मिला पदस्थापन
बिजनेस

चतुर्थ श्रेणी भर्ती में 7903 कार्मिकों को नियुक्ति, उदयपुर में 227 को मिला पदस्थापन

राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के तहत 7903 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली है। गैर अनुसूचित क्षेत्र में 7078 और टीएसपी क्षेत्र में 8...

कमेंट